लक्ष्मीपुर में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

 हत्याकांड के पटाक्षेप और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने एसआईटी गठित किया

मोतिहारी । शहर के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव में सड़क पर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरेराज अनुमंडल के रढियां गांव निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह शहर के रघुनाथपुर में रहता था। वहीं घटना की सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर हत्याकांड का शीघ्र पटाक्षेप का निर्देश दिया है।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि घटना की सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई के दौरान जख्मी व्यक्ति की पहचान अरेराज थानाक्षेत्र के ग्राम रढ़िया के विवेक सिंह रूप में की गई है। गम्भीर रूप से जख्मी हालत में इलाज के दौरान विवेक सिंह की मृत्यु हो गई है। थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के त्वरित उभेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर भेजी जा रही है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं