बंद पड़े पताही एयरपोर्ट परिसर में युवक-युवती ने किया खतरनाक बाइक स्टंट

 वीडियो वायरल

 मुजफ्फरपुर। आए दिन युवक-युवती  का बाइक के सहारे सड़क पर स्टंट करने का खतरनाक वीडियो सामने आता रहता है. ऐसा ही एक और मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां बंद पड़े पताही एयरपोर्ट परिसर में एक युवक और युवती का बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें बंद पड़े पताही एयरपोर्ट परिसर में युवक-युवती बाइक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि यह वही युवक-युवती है, जिसका दो बार पूर्व में भी इस तरह का वीडियो वायरल हो चुका है और मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, जिसके बाद दोनों ने पुलिस से माफी मांगे जाने के बाद, आगे से ऐसा नहीं करने को कहा था. इसके बाद पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था और आगे से इस तरह की गलती नहीं करने की बात पुलिस को युवती द्वारा कहा गया था.
इसके बावजूद एक बार फिर इस युवती का एक युवक के साथ बाइक स्टंट करने का एक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस द्वारा दो बार समझाने के बाद भी पुलिस की बातों को अनदेखा कर इस तरह का स्टंट करने वाली इस युवक-युवती के ऊपर अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए