‘IAS हो, परिस्थितियों को समझो, तुगलगी फरमान भेज देते हो’

 शिक्षा विभाग को नसीहत देते टीचर का वीडियो वायरल

 पटना/जमुई। बिहार के जमुई में एक टीचर का शिक्षा विभाग को नसीहत देते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने शिक्षा विभाग को नसीहत देते व खरी- खोटी सुनाते हुए वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर क्या था यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर करंट की तरह दौड़ गई, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी करने लगे हैं। वायरल वीडियो दो दिन पहले जमुई के मलयपुर रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि BPSC शिक्षक प्रभात रंजन लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में कार्यरत है। प्रभात रंजन विद्यालय जाने के क्रम में मलयपुर रेलवे फाटक बंद रहने की वजह से रुके थे। फाटक खुलने में थोड़ी देर होने की वजह से वे विभाग के प्रति आक्रोशित हो गए और खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। वायरल वीडियो में शिक्षक कह रहे हैं कि ये देखिए रेलवे गेट पर खड़े है और आप कहोगे की समय पर स्कूल आओ। कैसे आ पाऊंगा बताओ।अरे इन सब बातों का ध्यान क्यों नहीं रखते हो। आईएस हो… मैनेजमेंट अच्छा आता है तो परिस्थितियों को समझो और कम से कम 45 मिनट या 30 मिनट समय तो देना ही पड़ेगा।अगर नहीं देते हैं तो जहां घर है, वहां विद्यालय दे दो। एकदम समय से पहले पहुंचे रहेंगे। अब हमारा विद्यालय 20 किलोमीटर पर है। हर जगह पर बाधा ही बाधा है, कितने मिनट लगेंगे। 20 मिनट तो बाधाओं को पार करने में लगेंगे। हम कैसे समय से विद्यालय पहुंचेंगे? बस तुगलकी आदेश भेज देते हो…।
जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा हम लोग को एक वीडियो दिया गया है। जिसमें एक शिक्षक के द्वारा वीडियो बनाकर विभाग के खिलाफ टिप्पणी किया जा रहा है। वीडियो में बोला जा रहा है कि उन्हें स्कूल पहुंचने में विलंब हो रही है। अगर विलंब हो रही है तो उन्हें स्कूल के पास ही अपना आवास रखना चाहिए, ना कि विभाग के खिलाफ इस तरह की हरकत करनी चाहिए। शिक्षा विभाग ने शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांगा है। जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं हुआ तो शिक्षक का निलंबित होना तय माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी