छोटी बहू बोलकर योगी ने की अपर्णा यादव की तारीफ

बीजेपी में शामिल होने पर सीएम योगी ने सपा पर ऐसे कसा तंज, अखिलेश पर भी साधा निशाना 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है। तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारी चल रही है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता ही जा रहा है। यूपी चुनाव से कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में सेंधमारी की और मुलायम परिवार की सबसे छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी  में शामिल करा लिया। अब सीएम योगी ने इस पर यादव परिवार पर तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आजतक को दिए एक इंटरव्यू में जब सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि आप वंशवाद के खिलाफ बोलते हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव के परिवार की सबसे छोटी बहू को अपनी पार्टी  में शामिल कर लिए? इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपर्णा यादव सबसे योग्य थीं और सबसे योग्य ने राष्ट्र अराधना के लिए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपर्णा यादव और अखिलेश यादव के बीच अगर बहस हो जाए तो पता चल जाएगा कि कौन कितना योग्य है।
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि-‘ अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की बहू बनने से पहले भी एक समाजसेवी रही हैं। उन्होंने गौसेवा और दिव्यांगजनों के लिए काम किया है। वे टिकट के लिए बीजेपी में नहीं आई हैं और ना ही बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया है। अपर्णा यादव ने खुद कह रही हैं कि मोदीजी के राष्ट्र अराधना कार्य से जुड़ने के लिए मैं बीजेपी में आई हूं। वहीं अदिति सिंह के बीजेपी में शामिल होने और परिवारवाद को बढ़ावा देने के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें परिवारवाद कहां से आ गया? वे अखिलेश सिंह की बेटी हैं लेकिन अखिलेश सिंह अब नहीं हैं। वे विधायक थीं, तभी बीजेपी में आ गई थीं। आरपीएन सिंह पहले से ही केंद्र में मंत्री रह चुके हैं तो इसमें परिवारवाद जैसा कुछ नहीं है।
बता दें कि चुनाव से अहम पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी से इस्तीफा देकर कई मंत्रियों और विधायकों के साथ सपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में फूट डालकर अपर्णा यादव को बीजेपी में शामिल करवा लिया था। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के मतदान सात आठ चरणों में संपन्न होने वाला है। दो चरण का मतदान हो चुका है।

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम