योगी मंत्री की दोबारा मतदान की मांग हुई खारिज तो लोगों ने कसा तंज

सुरेश राणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने की मांग की तो चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपनी विधानसभा (थानाभवन) के 40 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की थी हालांकि चुनाव आयोग ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है। शामली जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने लिखित में कहा कि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जो थानाभवन विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हैं, उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें 10 फरवरी 2022 को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 40 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की गई है।
जसलीन कौर ने लिखा कि ‘इस संबंध में ये अवगत कराना है कि मतदान पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से नियमानुसार संपन्न हुआ है। मा. प्रेक्षक महोदय द्वारा भी पूरी मतदान प्रक्रिया को सही पाया गया था। अब पुर्नमतदान की कोई गुंजाइश नहीं है और न ही आवश्यकता’। अब जब गन्ना मंत्री की मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया तो सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा कि बाबा के दाहिने हाथ गन्ना मंत्री सुरेश राणा का जूस निकल गया। 40 बूथों पर पुनर्मतदान की माँग की, वह DM ने ख़ारिज कर दी। DM ने भी रंग बदल लिया। पत्रकार दीपक शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि योगी के सबसे करीबी मंत्री सुरेश राणा की ये अर्जी दरअसल सर्टिफिकेट है कि बीजेपी का पश्चिम में खदेड़ा हो गया है। हार से डरे मंत्रीजी कई बूथों पर दोबारा मतदान चाहते थे पर अफसरों ने मना कर दिया। सच ये है कि अफसर भी अब हवा का रूख भांप रहे हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?