लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोकना योगी सरकार का अलोकतांत्रिक कदम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र में जाकर जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से जिसप्रकार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा उनके सैकड़ों समर्थकों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने रोका वह घोर निंदनीय है और लोकनायक जयप्रकाश नारायण ही नही, देश की आजादी के सभी नायकों का अपमान है। लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान योगी सरकार के इस अलोकतांत्रिक कदम की भर्त्सना करता है। लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान मानता है कि सुरक्षा कारणों के नाम पर लोगों को अपने महानायकों के प्रति सम्मान प्रगट करने से रोकना किसी निर्वाचित सरकार का निंदनीय कदम है और ऐसे कदम सरकार तुरंत वापस ले और चाहे वो अखिलेश यादव तथा उनके समर्थक हों या कोई सामान्य नागरिक उसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर जाकर अपने महानायक के प्रति सम्मान प्रगट करने की तुरंत इजाजत मिले और भविष्य में कभी ऐसे अलोकतांत्रिक कदम की पुनरावृत्ति न हो। यहां ज्ञात रहे कि इसी 2 अक्टूबर को बापू की समाधि राजघाट पर लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक तथा उसके सहयोगियों को शांतिपूर्ण दिल्ली चलो पदयात्रा की समाप्ति करने के पूर्व दिल्ली पुलिस ने सिंघुबॉर्डर पर 30 सितंबर की रात सुरक्षा कारणों से रोककर हिरासत में ले लिया था ।
शशि शेखर सिंह
सह संयोजक लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    किसानों के हक मारी कर बीमा कंपनियों को कर…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार और कृषि मामलों के विशेषज्ञ पी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 