योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, मैं चुनाव आयोग से सुरक्षा की मांग करता हूं, ओम प्रकाश राजभर ने EC को लिखा पत्र

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे के नामांकन में पहुंचे थे जहां कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने ओपी राजभर के विरोध में नारेबाजी की। ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं अरविन्द राजभर शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। ओमप्रकाश राजभर ने अपनी हत्या की आशंका जताई है और उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने लिए और अपने बेटे अरविंद राजभर के लिए सुरक्षा की मांग भी की है। ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को भी टिकट दिया है जबकि मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी की बेटे अब्बास अंसारी को भी उम्मीदवार बनाया है।
राजभर ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार अरविंद राजभर के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके ऊपर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी और योगी के गुंडे काले कोट में आए थे। ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि सिर्फ 14 फरवरी को ही मेरे साथ घटना नही घटी है बल्कि इसके पहले भी हो चुकी है। राजभर ने कहा कि आज जाति के आधार पर एफआईआर हो रही, जाति के आधार पर लोगों को मारा जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा को कौन वोट दे रहा। किसान, अल्पसंख्यक, दलित सब हमारे साथ हैं। ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, “योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं।”
बता दें कि कल 14 फरवरी को बनारस जिले की शिवपुर विधानसभा सीट से सुभासपा के उम्मीदवार अरविंद राजभर के नामांकन में ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर का विरोध किया। बता दें कि अरविंद राजभर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार है। अरविंद राजभर, ओमप्रकाश राजभर के बेटे भी हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुभासपा और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी का गठबंधन बीजेपी के साथ था और पार्टी के चार विधायक भी जीते थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। 10 फरवरी और 14 फरवरी को पहले और दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा चुके हैं। 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी