बिहार में बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

पटना। बिहार में सोमवार से शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। राज्य के अधिकतर जिलों में रातभर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज से बारिश में कमी आने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, गया, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर समेत लगभग पूरे बिहार में झमाझम बारिश हुई। सोमवार को दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद रात में मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी, बिजली और बारिश ने दस्तक दी।

आज के लिए येलो अलर्ट:

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा।

तापमान में वृद्धि की चेतावनी:

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप