Wrestlers Protest  : ब्रजभूषण सिंह के साथ ही यौन शोषण में लिप्त कोच को गिरफ्तार कर तत्काल रूप से भंग कर दिया जाए कुश्ती महासंघ

देवेंद्र अवाना 

भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है कि जिन कोच और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर हमारी बेटी विनेश फौगाट ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, इन सभी को गिरफ्तार कर कुश्ती महासंघ को तत्काल रूप से भंग किया जाए। महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विनेश फौगाट को पीड़ा बताने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठना पड़ा। मतलब उनकी सुनी नहीं गई है। विनेश फौगाट ने ऐसे ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप नहीं लगाये हैं। कितनी खिलाड़ियों का यौन शेषण इस व्यवस्था में किया जा रहा होगा।? निश्चित रूप से विनेश फोगाट की आवाज दबाने के लिए कितने हथकंडे अपनाये जा रहे होंगे यह बताने की जरूरत नहीं है। ब्रजभूषण शरण सिंह बीजेपी के दबंग सांसद हैं। भारतीय सोशलिस्ट मंच विनेश फोगाट के इस साहस की सराहना करता है और इस लड़ाई में उसके साथ है।
कहने को तो यह भी कहा जा रहा है कि खेल मंत्रालय कुश्ती महासंघ से खुश नहीं पर प्रश्न यह भी उठता है कि कुश्ती महासंघ खेल मंत्रालय का ही तो ही हिस्सा है। यदि खेल मंत्रालय में कहीं गलत हो रहा है तो इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही खेल मंत्रालय भी नहीं बच सकता है। भारतीय सोशलिस्ट पूछता है कि बृजभूषण शरण सिंह को खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है या फिर उनका यौन शोषण करने की। विनेश फोगाट हमारे देश की शान है। यदि महिला पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाती है तो सरकार में बैठे लोगों के लिए भी लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने की बात है। विनेश फोगाट ने कहा है कि महिला पहलवानों को नेशनल कैंप्स में कोच और अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह द्वारा शोषण किया जाता है। विनेश फोगाट यह भी कह रही हैं कि नेशनल कैंप्स में नियुक्ति किये गये कई कोच सालों से महिला पहलवानों का शोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अध्यक्ष भी इनसे मिले हुए हैं। फौगाट ने यह भी कहा है कि महिला पहलवान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुश्ती अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’