World Population Day : विश्व जनसंख्या दिवस 11 को : लोगों को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में किया जाएगा जागरूक

World Population Day : हर स्वास्थ्य केन्द्र पर मनेगा ‘परिवार नियोजन परामर्श दिवस’

World Population Day : विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के अवसर पर जिला अस्पताल सहित जनपद के हर स्वास्थ्य केन्द्र पर ‘परिवार नियोजन परामर्श दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लक्षित दंपति को परिवार नियोजन क्यों जरूरी है इसके बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

World Population Day, Health and Wellness Center, Counseling Day

Also Read : जेपी के करीब ले आई थी चंद्रशेखर की सत्ताविरोधी राजनीति

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित होने वाले परिवार नियोजन परामर्श दिवस को मनाने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर Health and Wellness Center (एचडब्ल्यूसी) पर परिवार नियोजन के अस्थाई साधन भी मुहैया कराये जाएंगे। एचडब्ल्यूसी पर कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) कमान संभालेंगे, जबकि अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व्यवस्था देखेंगे।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ.  भारत भूषण ने बताया-सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों  (पीएचसी) Health and Wellness Center पर 11 जुलाई को परिवार नियोजन परामर्श दिवस मनाए जाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी हैं।

उन्होंन बताया Counseling Day पर नवविवाहित जोड़ों, एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम अवस्था में जिनका प्रसव हुआ हो ऐसी महिला, लक्षित दंपति जो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हैं, लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया है ऐसे लोगों को परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में उनके अनुकूल परिवार नियोजन का साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वह परिवार नियोजन परामर्श दिवस पर लक्षित दम्पति को केंद्र तक लेकर आएं।

यह हैं लक्ष्य दंपति : विगत एक वर्ष के नवविवाहित जोड़े
विगत एक वर्ष में उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिला जिनका प्रसव हुआ हो
लक्षित दंपति जो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हों
लक्षित दंपति जिनका परिवार पूरा हो गया हो

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज