विश्व स्वास्थ्य दिवस कल, स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए स्कूलों में विशेष कोविड टीकाकरण शिविर, 140 सत्र होंगे आयोजित, इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य”

द न्यूज 15 
नोएडा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बृहस्पतिवार (7 अप्रैल) को जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर सहित स्वास्थ्य देखभाल संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं विभिन्न स्कूलों में 12 से 18 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों-किशोरों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, इसमें जवानों को मानसिक तनाव दूर करने के उपाय बताए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- जनपद स्तर पर संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों- नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस), नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम  (एनएमएचपी) नेशनल टैबेको कंट्रोल प्रोग्राम ( एनटीसीपी), नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज ह्युमन हेल्थ (एनपीसीसीएचएच) के अंतर्गत निहित गतिविधियों- एनसीडी स्क्रीनिंग, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच, बुजुर्गों को उनके द्वारा स्वयं स्वास्थ्य देखभाल के उपाय, काउन्सलिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ ही वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों एवं जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए किये जाने वाले उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डा. शर्मा ने कहा आधुनिक जीवन शैली, खान-पान तथा एकल परिवार होने के कारण मुख्यतः डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, मानसिक तनाव, एवं स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ बढ़ रहीं हैं। साथ ही औधोगीकरण जंगलों की अंधाधुंध कटाई, तेल का अत्याधिक उपयोग, फसलों में कीटनाशकों एवं उर्वरकों का अत्याधिक प्रयोग इत्यादि से वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन होने के कारण अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए हर वर्ष सात  अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य” रखी गयी है।

बच्चों के लिए विशेष कोविड टीकाकरण आज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया – विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बृहस्पतिवार को जनपद में बड़े स्तर पर 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों-किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों मेगा टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इस दिन टीकाकरण के लिए 140 सत्र आयोजित किये जाएंगे। टीकाकरण शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह शिविर का लाभ उठाएं और कोविड से बचाव के लिए अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं।

 

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया