हड़ताल कर सड़कों पर निकले मजदूर जगह-जगह हुए विरोध-प्रदर्शन!

गौतमबुद्धनगर, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड़ कानून के खिलाफ एवं महंगाई के अनुसार न्यूनतम वेतन₹26000, कार्य स्थल पर सुरक्षा, रेहड़ी पटरी दुकानदारों, घरेलू कामगारों, गिग वर्कर्स, आंगनवाड़ी व अन्य स्कीम वर्कर्स, सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और लेबर कोड्स रद्द कर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने सहित कई मांगों/ मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आवाहन पर देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाकर कामगारों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जगह-जगह जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किये।

हड़ताल की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को हड़ताल कर मजदूर सड़कों पर निकले उक्त की ट्रेड यूनियनों ने जबरदस्त तैयारीयां की थी। हड़ताल को किसान सभा, जनवादी महिला समिति, सीपीएम सहित कई राजनीतिक दलों व किसान संगठनों ने भी समर्थन किया है और उनके कार्यकर्ता भी सड़कों पर निकलें। उन्होंने बताया कि दादरी अंबुजा सीमेंट से सीटू नेता पारस रजक के नेतृत्व में जलूश शुरू हुआ जो दादरी बस अड्डा होते हुए मोजर बेयर गोल चक्कर पर पहुंचा। अनमोल इंडस्ट्रीज उद्योग विहार से सीटू नेता मुकेश कुमार राघव व एक्सीलेंट टूल्स उद्योग केंद्र से सीटू नेता रामसागर रंजीत तिवारी, वाइव्राकास्टिक फेस टू नोएडा से सीटू नेता सुनील पंडित, विकास कुमार भंगेल गंदे नाले से सीटू नेता रामस्वारथ, ऐक्टू नेता अमर सिंह के नेतृत्व में जलूश शुरू हुआ ये सभी मोजर बीयर गोल चक्कर पर पहुंचें और वहां से जलूश डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर बड़ा प्रदर्शन किया गया। जिसमें अनमोल बिस्कुट, मानिताऊ, एच-1 के साथियों के साथ ही ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कर्मचारी, यूटीयूसी नेता नूर आलम व समाजवादी मजदूर सभा के नेता बृजपाल यादव ने हिस्सेदारी की और युसूफपुर चक शाहबेरी से सीटू नेता नरेंद्र पांडे के नेतृत्व में जलूश शुरू हुआ जो गौर सिटी होते हुए डीएम कार्यालय सूरजपुर पहुंचा।

खोडा लेबर चौक से यूपीएलएफ नेता ललित, टीयूसीआई नेता उदय चन्द्र झा, सीटू नेता शिवजी कुशवाहा, श्रमिक विकास संगठन के नेता विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में शुरू हुआ। बरौला सेक्टर- 49, लेबर चौक से जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, पिकी, शीला पांडे, किरण देवी, रेहडी पटरी के नेता हरि गुप्ता, भवन निर्माण यूनियन के नेता राजकरन के नेतृत्व में जुलूस निकला। बोटैनिकल गार्डन सेक्टर- 37, से पथ विक्रेता यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में जुलूस निकला। तुलसी जर्दा सेक्टर- 2, नोएडा कंपनी से एसएमएस नेता आरपी सिंह चौहान के नेतृत्व में जलूश निकला। ये सभी जलूश सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट तिराहे पर इकट्ठा हुए। वहां से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, प्रभात, अमित कुमार, अरुण पटेल, ऐक्टू नेता राममिलन सिंह, श्याम किशोर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र अवाना, चरण सिंह राजपूत, ग्रामीण विकास समिति के नेता लायक हुसैन, गोविंद सिंह, रामजी यादव, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव के नेतृत्व में जलूश निकाल कर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी ने अपने संबोधन में कहा कि रेहडी पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। वही किरण देवी ने पुस्ता पार क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को रेखांकित किया। सीटू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने कहा, कि आजाद भारत में मजदूरों पर सरकार का बड़ा हमला है, मजदूर वर्ग भी 12 फरवरी को हड़ताल के जरिए सरकार को कड़ा जवाब दिया है।
डीएम कार्यालय प्रदर्शन को सीपीआई(एम) दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर, किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, सुशील, वीर सिंह, अजय चौधरी, ऑल इंडिया लार्यस यूनियन के नेता का० गजेंद्र खारी एडवोकेट व सीटू नेता रामसागर, रामस्वारथ, पारस रजक, मुकेश कुमार राघव, रामकिशन आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?