नोएडा दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

नोएडा । दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने जेजे कॉलोनी सेक्टर- 10 नोएडा पर संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सीटू जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास महान संत दार्शनिक कवि और समाज सुधारक थे उनकी गिनती भारत के सबसे सम्मानित समाज सुधारकों में होती है उन्होंने जातिगत समानता प्रेम की शिक्षा को बढ़ावा दिया। आज जब देश में जातिवाद, धर्म मजहब, हिंदू मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिशें हो रही है ऐसे समय में संत रविदास जी के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के सचिव कामरेड धर्मेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि संत रविदास (रैदास) १४-१५वीं शताब्दी में काशी (वाराणसी) में जन्म लिया। एक चर्मकार परिवार में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी निर्गुण भक्ति, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के संदेश, और जाति-पाति मुक्त समाज की स्थापना के माध्यम से समाज को नई दिशा दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता कामरेड भीखू प्रसाद ने कहा कि संत रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं समाज को एकता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र/ प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर बोलते हुए 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल में लोगों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील किया।
कार्यक्रम में दलित शोषण मंच के कार्यकर्ता दुर्गाराम, हरकिशन सिंह, ईरानी, बलराम आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?