वर्क ने इमामबाड़ा में सम्मान एवं अंग दान समारोह आयोजित किया

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाजिक संस्था वर्क ने अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें मानव एवं समाज कल्याण हेतु कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं और महान पुरुषों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पूर्वाह्न में ही आरंभ हुआ।
वर्क गत 36 वषों से करूणा का कार्य कर रहा है। भूखों को भोजन कराना, जरूरतमंदों को कपड़े देना, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाना, पर्यावरण के लिए जागृरत करना आपसी सौहार्द्र इत्यादि इसके काम के उदाहरण हैं। इस अवसर पर वर्क के पूरे देश में चार सौ कार्यकर्ताओं ने अपना अंग दान किया। सम्मानित प्रतिनिधियों ने वर्क के कामों को सराहा। वही मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन के संस्थापकआदित्य कुमार गुप्ता ने कहां की दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है इनके बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है मैं अपने जीवन काल में लगभग 50 दिव्यांग भाइयों को तैयारी करा कर सरकारी नौकरी दिलवाया और मैं चाहता हूं कि मेरे जीवन काल मे जो भी घटनाएं घटी है वह किसी और दिव्यांग भाई के साथ ना हो इसी संकल्प के साथ मैं आगे हमेशा चलता हूं। वर्क के अब्दुल्लाह ने वर्क का परिचय दिया। युवा टीम से मोहम्मद शकीब आलम ने कार्यक्रम को व्यवहारित किया। सम्मानित संस्थाओं में रोटी बैंक, बेतिया ,बगहा,रामनगर , मझौलिया, नरकटियागंज,मारवाड़ी युवा मंच, बेतिया ,रेड क्रॉस बेतिया, बह्मा कुमारी, बेतिया , मारवाड़ी युवा मंच गरिमा शाखा बेतिया, मदर लाल परी, बेतिया,नारी जिरनोधार एवं चेतन संस्थान, शाही टोला, संकल्प 95, बेतिया, सौभाग्य महिला उत्थान समिति, बेतिया लाल बाबू प्रसाद, बेतिया ,डा.जगमोहन कुमार, बेतिया ,चांदना लाकरा, मिशनरी आफ चैरिटी, सैकेंड हार्ट, बानुछापर
विश्वनाथन झुनझुनवाला, बेतिया समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान हैं। वर्क के पुरुष, महिला एवं युवा टीम भी उपस्थित थीं। अंत में वर्क बेतिया के अध्यक्ष इर्शाद साहब ने अपनी बातों से कार्यक्रम को संपन्न किया।बेतिया से 20 वर्क के कार्यकर्ताओं ने मानवता के लिए अपना अंगदान किया। अंगदान में शामिल इरशाद आलम, कुदसी खातुन, नसीम अंसारी, तनबीर आलम,शकील हैदर, इम्तियाज नासिर, रूना निशा, मोहम्मद सकिब आलम, आरिशा नाज, मोहम्मद गुफरान, इसराज आलम, मोहम्मद अब्दुल्ला इत्यादि ने अंग दान किया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार