अद्भुत! न गाभिन न बच्चा, डायरेक्ट दूध

बिहार के भोजपुर में ‘कामधेनु’ गाय नंदिनी

दीपक कुमार तिवारी

पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के अंधारी गांव की एक गाय चर्चा में बनी हुई है। गाय का नाम नंदिनी है। लोगों को ये सुनकर अचरज होगा कि कोई गाय बिना गाभिन हुए, बच्चा दिए ही रोजाना दोनों टाइम भरपुर दूध दे रही है। स्थिति ये है कि गाय के मालिक जब चाहते हैं, नंदिनी दूध दे देती है। जी हां, इस गाय का नाम नंदिनी है। इस गाय को आप भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के अंधारी गांव में आकर देख सकते हैं। इसके मालिक संतोष सोनी कामधेनु पाकर काफी खुश हैं। संतोष सोनी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, क्योंकि गाय हमेशा दूध देती है।
जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले दान दी गई बछिया को गांव के ही एक ब्राह्मण परिवार से खरीदकर उसे काफी लगाव से संतोष ने पाला। एक दिन देखने को ये मिला कि गाय के थन से दूध निकल कर बह रहा है और फिर यह सिलसिला जारी रहा। अधिक दूध का श्राव होने पर कुछ दिन तो इस दूध को पशुपालक ने दुहकर नहर में फेंक दिया। पर बाद में लोगों ने दूध बर्बाद नहीं करने की सलाह दी और फिर संतोष ने दूध का घरेलू उपयोग शुरु कर दिया। अब गाय नियमित डेढ़ से दो लीटर दूध देती है।
यह सब देखकर अंधारी गांव और टोले के लोग इस बछिया को कामधेनु कहकर परम्परागत सम्मान से सम्बोधित करने लगे हैं। संतोष ने अपनी कामधेनु के गले और पैरों में घुंघरु बांध रखा है और अब काफी प्रेम से इसका पालन सपरिवार कर रहे हैं। यह गाय काफी सीधी है और शरीर से भी पुष्ट है। इस विषय को लेकर गांव के किसान और कवि राजेंद्र पाठक ने जिलाधिकारी भोजपुर को एक लिखित सूचना देकर इसे पशुपालन विशेषज्ञों के शोध और ध्यानार्थ रखने का अनुरोध किया है। पाठक ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से भी इस बाबत बात की तो उन्होंने इसे बछिया के शरीर के हार्मोनल असंतुलन को वैज्ञानिक वजह बताया और इस मामले को रेयर माना।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनकर कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि गाय से पाया जा रहा दूध शुद्धता के लिहाज से खराब नहीं कहा जा सकता और सेवन किये जाने लायक है। उन्होंने कहा कि दूध में दिक्कत पाए जाने पर उसे सुखाने की सुई भी दी जा सकती है, जो पशुपालक की इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने अपनी टीम भेजकर मामले का अध्ययन कराने की भी बातें कहीं। फिलहाल, अंधारी टोला के संतोष सोनी और उनकी नंदिनी दोनों ही स्थानीय लोगों की दिलचस्पी के साथ अचरज और चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक उन्होंने ऐसी गाय नहीं देखी है। जिस गाय ने अभी तक कोई बच्चा नहीं दिया और गर्भवती नहीं हुई, वो रोजाना दूध देने लगे। ये पूरी तरह अचरज का विषय है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे