नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक : जामिया छात्र

नई दिल्ली (द न्यूज़ 15 )| जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के हिंदी विभाग में पीएचडी के छात्र मुन्ना खालिद ने चौथी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किये हैं। खालिद ने एकल स्पर्धा में एक कांस्य पदक और सुरेश काडकी के साथ युगल स्पर्धा में दूसरा कांस्य पदक हासिल किया है।

दरअसल ओडिशा के पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 दिसंबर, 2021 के बीच भुवनेश्वर में हुआ था। वहीं खालिद किसी भी राष्ट्रीय स्तर की पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दिल्ली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उनकी इस उपलब्धि के बाद जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने खालिद को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की भी कामना की।

खालिद ने पीएचडी से पहले जामिया से बीए (ऑनर्स) हिंदी, मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) और एमए (हिंदी) कार्यक्रम भी किया है। इस मौके पर खालिद ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, मुझे लोगों से इतना प्यार और सहयोग मिला। अब मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरालंपिक में भारत के लिए पदक जीतने का है।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?