मोर्दिवा में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

समस्तीपुर। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर जिले के सदर प्रखंड के मोर्दिवा पंचायत के मोर्दिवा गाँव में प्रगति ग्राम संगठन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक तथा जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता हेतु एलईडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरुक करने हेतु महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के द्वारा अपनी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को साझा किया गया। इस संवाद का मुख्या उद्देश्य बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देना है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi