ट्रेन में सफर करते हुए खाने-पीने का सामान साथ रखना नई बात नहीं है। मगर कोच में खाना बनाने लगना बिल्कुल नई बात है। एक महिला ने कोच में ढेरों यात्रियों के बीच इलेक्ट्रिक केटल इस्तेमाल की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
ट्रेन में सफर करते हुए लजीज खाना भी साथ हो तो फिर कहने ही क्या? यही सोचकर कुछ लोग घर से खाना लेकर चलते हैं तो कुछ लोग ट्रेन में बनाने भी लगते हैं! आपने सही पढ़ा है। कुछ लोग ट्रेन कोच में ही कुकिंग भी करते हैं। फिर चाहे आग लगे या शॉर्ट सर्किट ही क्यों न हो जाए। एक महिला ने ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केटल में खाना बनाया है, अब रेलवे भी एक्शन लेने वाला है।
अपर बर्थ से बना वीडियो
किसी सहयात्री ने इस महिला के कारनामे की पोल खोली है। ये वीडियो अपर बर्थ से बनाया गया है, शायद इसलिए उस महिला को इसकी भनक नहीं लगी। वीडियो WokePandemic नाम X हैंडल से शेयर किया गया है।








