ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

 सड़क पर ही कपड़े से घेर बनाया गया प्रसव कक्ष

 भागलपुर। भागलपुर शहर ही नहीं पूरे जिला में जाम का असर ऐसा है कि अच्छा खासा आदमी भी बीमार हो जाये। इसी जाम का असर एक बार फिर से देखने को मिला जहां जाम में फंसी एक प्रसूता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। मामला सुल्तानगंज की है जहां राजगांगपुर निवासी रंजीत कुमार अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल लेकर जा रहे थे। घर से करीब आधे घंटे की दुरी वाले अस्पताल वे लोग तीन घंटे में भी नहीं पहुंच सके कारण था भीषण जाम। जाम की वजह से प्रसूता की गाड़ी आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी।
वाहन चालक ने उन्हें सड़क पर ही उतार दिया। इस दौरान महिला सड़क पर दर्द से कराहती रही।तभी वहां से गुजर रही दो ममतकर्मियो की नजर उस पर पड़ी और उन लोगों ने सड़क पर ही महिला का प्रसव करवाया। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य लोगों ने कपडे से घेर कर प्रसव कक्ष बना दिया और महिला का प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं।
महिला ने बेटे को जन्म दिया है। मामले में लोगों ने कहा कि अगर मौके पर स्थानीय महिलाऐं और ममताकर्मी नहीं आती तो फिर महिला के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती थी और इस सबका कारण बनता जाम। प्रशासन को शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश