धार जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मध्य प्रदेश

भोपाल, (द न्यूज़ 15 )| मध्य प्रदेश के धार जिले में एक 35 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पोलिस का कहना है की यह घटना शनिवार रात की है, जब महिला और उसका पति बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों धार जिले के मनावर कस्बे में एक पुल पर पहुंचे, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर पत्थर फेकने करना शुरू कर दिया और उन्हें रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने महिला को काबू में किया और उसके के पति को बांध दिया। जिसके बाद उसका बटुआ और महिला से उसके आभूषण छीन लिए। पुलिस ने कहा कि इसके बाद हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। वे अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आगे कहा कि एक राहगीर ने जोड़े को मदद के लिए रोते हुए देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। धार जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

इस भयानक घटना को दो दिन से अधिक हो चुके हैं, पर अपराधी अभी भी फरार हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया है। आसपास के जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

क्या मुकेश चंद्राकर की हत्या के लिए जिला प्रशासन भी जिम्मेदार नहीं ?

चरण सिंह  क्या छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के लिए ठेकेदार के साथ ही जिला प्रशासन भी नहीं है ? क्या डीएम और एसएसपी को इस पत्रकार…

बिहार: कोर्ट से लौट रहा था मुंशी, बीच रास्ते अपहरण

 मारपीट कर कराया पकड़ौआ विवाह,  पुलिस में हड़कंप  पटना/नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले से एक पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। मामला रहुई थाना इलाके के जगनंदनपुर गांव का है। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजसेवी सह निगम पार्षद रोहित सिकारिया ने जॉय सॉफ़्टी कॉर्नर का फीता काट कर किया उद्घाटन

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 0 views
समाजसेवी सह निगम पार्षद रोहित सिकारिया ने जॉय सॉफ़्टी कॉर्नर का फीता काट कर किया उद्घाटन

“पहलगाम हमला: कब सीखेंगे सही दुश्मन पहचानना?”

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 0 views
“पहलगाम हमला: कब सीखेंगे सही दुश्मन पहचानना?”

अभी तो मेंहदी सूखी भी न थी : पहलगाँव की घाटी में इंसानियत की हत्या

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 0 views
अभी तो मेंहदी सूखी भी न थी : पहलगाँव की घाटी में इंसानियत की हत्या

“अभी तो मेंहदी सूखी भी न थी”

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 0 views
“अभी तो मेंहदी सूखी भी न थी”

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 7 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी