धार जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मध्य प्रदेश

भोपाल, (द न्यूज़ 15 )| मध्य प्रदेश के धार जिले में एक 35 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पोलिस का कहना है की यह घटना शनिवार रात की है, जब महिला और उसका पति बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोनों धार जिले के मनावर कस्बे में एक पुल पर पहुंचे, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर पत्थर फेकने करना शुरू कर दिया और उन्हें रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने महिला को काबू में किया और उसके के पति को बांध दिया। जिसके बाद उसका बटुआ और महिला से उसके आभूषण छीन लिए। पुलिस ने कहा कि इसके बाद हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। वे अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आगे कहा कि एक राहगीर ने जोड़े को मदद के लिए रोते हुए देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। धार जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

इस भयानक घटना को दो दिन से अधिक हो चुके हैं, पर अपराधी अभी भी फरार हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया है। आसपास के जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक