कोवैक्सीन के तीसरे शॉट पर किसी ट्रायल डाटा के बिना ही 10 से शुरू हो जाएगी प्रीकॉशन डोज

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। देश ने 10 जनवरी से एहतियातन कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने का फैसला भले ही कर लिया हो पर जहां तक भारत बायोटेक निर्मित कोवैक्सीन की बात है तो इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तीसरी खुराक लेने वालों पर टीके का क्या प्रभाव पड़ेगा। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया था कि स्वास्थ्यकर्मियों, फंट्रलाइन वर्कर और कोमोर्बिडिटी वाले या 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पहले दो शॉट वाले टीके की ही तीसरी खुराक दी जाएगी। वैसे लैंसेट की कुछ स्टडी में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की तीसरी खुराक के बारे में जिक्र किया है। इसी टीके को भारत में कोविशील्ड के रूप में जाना जाता है और यहां 90 फीसदी से अधिक पात्र आबादी को यही वैक्सीन लगी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में महामारी विज्ञान और संक्रामक रोग मामलों के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा, ‘द लैंसेट में कोविशील्ड की तीसरी खुराक के संबंध में कुछ पेपर्स हैं। मुझे अभी तक कोवैक्सीन की तीसरी खुराक पर कोई सामग्री नहीं मिली है, लेकिन यह एक ऐसा फैसला (तीसरी खुराक में पहले वाली ही वैक्सीन देना) है जो एनटीएजीआई (प्रतिरक्षण तंत्र पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से लिया गया है.’एनटीएजीआई सर्वोच्च तकनीकी निकाय है जो राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में दिए जाने वाले सभी टीकों पर निर्णय लेने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण करता है।

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज