यूपी के गाजियाबाद में हाल ही में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया गया था, यहां लालू परिवार का जुटान हुआ था. पार्टी से जुड़े नेता भी पहुंचे थे। हालांकि लालू परिवार से दूर रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) यहां नहीं दिखीं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लालू यादव जब अपने हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे तो वहां रोहिणी को मनाएंगे. रोहिणी अगर चाहीं तो उन्हें एमएलसी बनाया जा सकता है।
इस तरह की खबरों से नाराज रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। शुक्रवार को रोहिणी आचार्य ने इस संबंध में अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “बुरी नीयत वालों का मुंह फिर काला होगा. घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है।








