प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 को आयेंगे बिहार
राम नरेश
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी 19 को नालंदा आएंगे। वह यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 19 जून को बिहार आ सकते हैं और इसी दिन यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे और पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से नालंदा जाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में तय किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी 19 को नालंदा आएंगे। वह यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा तथा जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी द्वारा अब तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि वहां कौन-सा कार्यक्रम है।
पीएम मोदी तीसरी बार नालंदा आ रहे हैं। लेकिन, यदि बात सरकारी कार्यक्रम की हो तो यह पहली दफा होगा, जब सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में वह यहां आएंगे। नरेन्द्र मोदी के नालंदा आने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि नालंदा और बिहार के लिए प्रधानमंत्री कुछ न कुछ सौगात जरूर देंगे।
नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में वे प्रचार के लिए नालंदा आये थे. गोलापर हवाई अड्डे में उनकी जनसभा हुई थी।

