विशेष राज्य का मुद्दा नहीं छोड़ेंगे : चिराग पासवान

अभिजीत पाण्डेय

पटना। लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेगी। चिराग पासवान ने कहा है कि कांग्रेस की वजह से विशेष दर्जा नहीं मिला है। इसकी मांग अभी जारी रहेगी।

आम बजट पेश होने के बाद पहली बार बिहार आये चिराग पासवान ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी हो या उनकी पार्टी हो हमलोग बिहार का विकास चाहते हैं। इस बार केंद्र सरकार ने बिहार और बिहारियों की बात सुनी है, लेकिन अभी भी विशेष दर्जे की मांग जारी रहेगी और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा।

विशेष राज्य संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जब इसका समय आएगा तो यह मांग भी किसी न किसी तरीके से पूरी की जाएगी। फिलहाल तो इसका कोई प्रावधान है नहीं। यह जो चर्चा चल रही है कि केंद्र सरकार और नीति आयोग द्वारा विशेष दर्जे की मांग को खारिज किये जाने से बिहार के सीएम नीतीश कुमार नाराज है, तो उन्होंने कहा कि महज एक अफवाह है।

नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में इस वजह से नहीं आए कि उनकी तबियत फिलहाल ठीक नहीं है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा हम लोग लंबे समय से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे। बिहार को एक स्पेशल स्टेटस राज्य देना मौजूदा प्रावधानों में की वजह से मुमकिन नहीं है। इसलिए विशेष राज्य नहीं तो विशेष पैकेज मिला , जिससे बिहार में विकास को गति मिल सके।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप