बिहार में 24 को हो जाएगा नीतीश के नाम का ऐलान ?

चरण सिंह 

देश की राजनीति में एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा है तो दूसरी ओर बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति का बाज़ार गरम है। हर किसी के दिमाग में यह प्रश्न कौंध रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पीएम मोदी क्या रुख अपनाने वाले हैं ? 24 फरवरी को होने वाले पीएम मोदी के भागलपुर दौरे पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। पीएम मोदी इस दौरे पर जहां किसान सम्मान निधि की क़िस्त जारी करने वाले हैं वहीं नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर को लेकर भी पीएम मोदी स्पष्ट कर सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार बीजेपी की मज़बूरी हो गई हो गए हैं। जानकारी यह मिल रही है कि 24 फरवरी को पीएम मोदी एनडीए के मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार का नाम घोषित करने वाले हैं।

दरअसल पीएम मोदी की प्राथमिकता बिहार के मुख्यमंत्री से ज्यादा अपनी सरकार बचाने की है। यदि नीतीश को मुख्यमंत्री घोषित न किया गया तो वह लालू प्रसाद से हाथ मिला सकते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के लिए भी दिक्कत खड़ी हो सकती है। नीतीश कुमार के 12 सांसद हैं। यदि नीतीश कुमार ने समर्थन वापस ले लिया तो चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे और जयंत चौधरी के भी एनडीए छोड़ सकते हैं। इसलिए मोदी नहीं चाहते कि नीतीश कुमार को पलटी मारने की कोई गुजाइंश छोड़ी जाए।
बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह दौरा विधानसभा चुनाव को देखते हुए तो खास माना ही जा रहा है साथ ही 20 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार जा रहे हैं। दरअसल कांग्रेस बिहार में फिर से अपना दलित वोटबैंक हासिल करना चाहती है। यही वजह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी दशरथ मांझी के गांव जा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी आरजेडी के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दिखाई देंगे। लालू प्रसाद के साथ ही राहुल गांधी को भी ललकारते हुए दिखाई देंगे। पीएम मोदी 24 फरवरी को एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी