2029 में भी मोदी ही होंगे बीजेपी प्रधानमंत्री पद के दावेदार ?

चरण सिंह 

बीजेपी में एक चर्चा चल निकली है कि आखिर मोदी के बाद पीएम कौन बनेगा ? कोई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम ले रहा है तो तो कोई अमित शाह के पीएम बनने की बात कर रहा है। मीडिया और सोशल मीडिया में भी 2029 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद को लेकर बहस देखी जा रही है। चर्चा यह भी है कि आरएसएस योगी आदित्यनाथ को अगला पीएम चाह रहा है तो पीएम मोदी गृह अमित शाह को। पीएम मोदी नागपुर आरएसएस मुख्यालय क्या पहुंचे कि शिवसेना (उद्धव) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहना शुरू कर दिया कि अब पीएम मोदी का उत्तराधिकारी ढूंढना शुरू हो चुका हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2029 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को ही मोदी के ही पीएम बनने की बात कह दी है। दरअसल फडणवीस ने यह बात मुंबई में आयोजित ग्लोबल फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी पर सवाल पूछने पर कही। उन्होंने विपक्ष में उन सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है, जिसमें बीजेपी से ये यह पूछा जाता था कि 2029 में पीएम का चेहरा कौन होगा? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साल 2029 में भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि 2029 में मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। दरअसल पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे, जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया था कि आरएसएस पीएम मोदी के उत्तराधिकारी का चयन करेगा।
संजय राउत ने कहा था कि पीएम मोदी का हालिया RSS मुख्यालय का दौरा इस बात का संकेत है कि संघ इस मुद्दे पर कुछ खास विचार कर रहा है। संजय राउत दावा है कि पीएम मोदी सितंबर में रिटायरमेंट लेने की योजना बना रहे हैं। पिछले 10-11 साल में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए, लेकिन अब वह यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत को टाटा, बाय बाय बोलने गए थे।  दरअसल बीजेपी कुछ नेता 75 साल की आयु तक पहुंचने के बाद रिटायर हो जाते हैं और पीएम मोदी इस साल 75 साल के हो जाएंगे।

संजय राउत ने कहा था कि संघ की चर्चा बंद दरवाजों के पीछे होती है। संकेत बहुत स्पष्ट हैं। संघ अगले नेता का फैसला करेगा और वह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उस समय कहा था कि हमारी संस्कृति में, जब पिता जीवित हो तो उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है. इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ संघ मुख्यालय का दौरा किया और रेशमबाग में स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी।

  • Related Posts

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?