बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ? बेटे के X हैंडल से हटा कांग्रेस का नाम

Nakul Nath : मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वह अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद (MP) नकुलनाथ के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पार्टी का नाम और लोगो भी गायब हो गया है। कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया है कि पिता-बेटे की जोड़ी 19 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात गृह मंत्री अमित शाह की मीटिंग कमलनाथ के साथ हो सकती है।

कमलनाथ अपना छिंदवाड़ा दौरा बीच में ही कैंसिल कर बेटे संग दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं  बीजेपी नेताओं ने भी इशारों-इशारों में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात कहना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ समेत अन्य लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेता ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘जय श्रीराम.’

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च