पांच साल में 5 पीएम होंगे तो देश का भला होगा क्या? -प्रधानमंत्री मोदी

अभिजीत पाण्डेय

छपरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘आरजेडी को अपने कामों पर वोट मांगना चाहिए। जैसे कितनी हत्याएं करवाई, कितने अपहरण किए। इसी आधार पर वोट मांगना चाहिए। बिहार में जंगलराज लाने वालों का यही रिपोर्ट कार्ड है। हत्या-अपराध और जंगलराज की विरासत पर वोट मांगिए। नीतीश कुमार के काम को अपना बता कर वोट नहीं मांगिए।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के अंतिम चरण में सोमवार को सारण लोकसभा सीट के छपरा में भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूढ़ी के पक्ष में भी एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ आरजेडी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की साख, धाक और रुतबा का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘इंडिया अलायंस वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या? पीएम मोदी ने यह भी कहा- ‘ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और भारत की धाक भी है। ये चुनाव, देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है।’

पीएम मोदी ने कहा- ‘आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है। ये मोदी है, जिसने गारंटी दी कि कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार