राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की अधिक से अधिक संख्या में
दिल्ली पहुंचने की अपील
द न्यूज 15 मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि देश का कोई भी जमाकर्ता व कार्यकर्ता अपने बांड व रसीद
को बड़े संभाल का रखे। उसे कहीं गायब न करे। उन्होंने दावा किया है कि वह हर हाल में भुगतान कराकर दम लेंगे। दिनेश दिवाकर का कहना है कि सहारा का साम्रज्य 42 साल का है। यदि निवेशकों का भुगतान न मिला तो यह साम्राज्य मात्र 42 दिन में ढहा दिया जाएगा। सुब्रत राय निवेशकों के सामने नतमस्तक होना ही पड़ेगा। दिनेश दिवाकर ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता भगवान होती है। उसे परेशान करने वाले लोग स्वयं परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज सहारा के पैसे न देने की वजह से देशभर में हजारों लोग आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अब यकीन होने लगा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भी संवेदनहीन हो गए हैं। उनके क्रियाकलापों को जनता समझ गयी है कि उनका भी भुगतान न होने देने में पूरा हाथ है। दिनेश चन्द्र दिवाकर कहा कि वह विश्वाश दिलाते हैं कि भुगतान की लड़ाई हम लोग जीतेंगे ही चाहे इसके लिए हमें कितनी भी कीमत चुकानी पड़े।
आत्महत्या की : उधर जानकारी मिली है कि सहरा इंडिया के स्थापना के दिन एफ सी तावडू 5987 में भुगतान न होने के कारण फील्ड कार्यकर्ता रामपाल ने की आत्महत्या कर ली है।







Wel come