Fastag से जल्द मिलेगा छुटकारा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  Fastag से आ रही परेशानियों को देखते हुए संसद की स्थायी समिति ने नेशनल हाई-वे (National Highway) पर चलने वाले वाहनों से फास्टैग के जरिए टोल टैक्स वसूलने की व्यवस्था को हटाने की सिफारिश की है। संसदीय समिति ने यह फैसला इसलिये लिया है कि जिससे जीपीएस (GPS) के जरिए सीधे बैंक खातों से ही यह राशि ली जा सके। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति का मानना है कि जीपीएस के जरिए सीधे बैंक खातों से टोल टैक्स वसूलने की इस व्यवस्था से, उन लोगों को बहुत फायदेमंद साबित होगा जो फास्टैग ऑनलाइन रिचार्ज कराने की तकनीक से अच्छी तरह से जानते नहीं हैं।
Toll Plaza पर ईधन के खर्च से मिलेगी राहत : संसदीय समिति का यह भी मानना है कि इस सिस्टम को देशभर में लागू करने से टोल प्लॉजा पर लोगों को होने वाली देरी को समाप्त करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ईधन खर्च में भी बचत होगी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा में लगने वाले समय को भी कम किया जा सकेगा।
Fastag से आ रही थी परेशानियां : राष्ट्रीय भू-तल परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लॉजा पर वाहनों की लंबी कतार को कम करने के मकसद से फास्टैग व्यवस्था की शुरूआत की गई थी। जिससे गाड़ियां का टोल टैक्स फास्टैग के जरिए ही कट जाया करता है और गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अब इसमें आ रही कई तरह की आ रही परेशानियों को देखते हुए संसदीय समिति ने जीपीएस आधारित टोल व्यवस्था की शुरूआत करने की सिफारिश की है।
Indian Government से संसदीय समिति ने की सराहना : राष्ट्र निर्माण में राजमार्गों की भूमिका पर संसद में रिपोर्ट पेश करते हुए देश में जीपीएस आधारित टोलिंग शुरू करने के संबंध में मंत्रालय द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए संसदीय समिति ने सराहना भी की है। समिति ने का कहना है कि इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा बनाने के लिए बुनियादी ढांचा नहीं बनाना पड़ेगा।
Indian Government ने दिया सुझाव पर अमल करने का आश्वासन : सरकार ने संसदीय समिति के सुझाव पर अमल करने का आश्वासन देते हुए यह जानकारी दी है कि एनएचएआई (NHAI) परामर्शदाता की पहचान करने की प्रक्रिया में है जो सैटेलाइट आधारित टोलिंग के कार्यान्वयन के लिए रोडमैप तैयार करेगा ताकि संसदीय समिति की सिफारिश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज