क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

0
14
Spread the love

 

पूछती हैं गलियां

पूछते हैं गांव- चौबारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

पूछती हैं नदियाँ

पूछता है लोकतंत्र हमारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

पुकारती है निर्भया

पुकारता है कालाहांडी का सवेरा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

भ्रष्ट होते इस तंत्र में

राह टके हर एक दुखियारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

बूढ़ी आँखों का जो था सहारा

हर जुबां पे एक ही नारा

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

क्या आयेगा गांधी दोबारा ….

सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को शत शत नमन ।
केएम भाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here