नगीना के नगीना साबित होंगे चंद्रशेखर आजाद ?

चरण सिंह 

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से यह सीट लगातार सुर्खियों में है। भले ही इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व जज मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया हो, बसपा की ओर से सुरेन्द्र पाल चुनाव लड़ रहे हों, भाजपा के प्रत्याशी ओम कुमार हों पर चर्चा सबसे अधिक चंद्रशेखर आजाद की ही हो रही है। जिस तरह से चंद्रशेखर आजाद इंडिया गठबंधन के साथ लगे थे। जिस तरह से उन्होंने आजमगढ़, मैनपुरी और रामपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रचार किया और एन वक्त पर अखिलेश यादव ने नगीना सीट से अपना प्रत्याशी चुनावी समर में उतार दिया। इन सबका कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से संदेश अच्छा नहीं गया है। यह सब अखिलेश यादव का चंद्रशेखर आजाद के साथ धोखा माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन के चंद्रशेखर आजाद के प्रति उपेक्षात्मक रवैये के चलते उन्हें सहानुभूति मिल रही है।
नगीना लोकसभा सीट पर लगभग 16 लाख मतदाता बताये जा रहे हैं। इन मतदाताओं में 7 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाताओं के बाद सबसे अधिक मतदाता दलित हैं। नगीना लोकसभा सीट ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित युवा चंद्रशेखर आजाद को आदर्श मानते हैं। भले ही बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद के नगीना में दिये गये भाषण की तारीफ की जा रही हो पर उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के बारे में जो यह कह दिया कि वह दलित समाज के युवाओं को बरगलाकर आंदोलन में ले जाते हैं। उन पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। मुकदमे दर्ज होने से उनका भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा है कि मुकदमे दर्ज होने से उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। आकाश आनंद का यह बयान अपने समाज के युवाओं को संघर्ष करने से रोकने वाला लगा। जबकि राजनीति करने के लिए आंदोलन जरूरी है। सत्ता का विरोध करने के लिए आंदोलन तो ही एक हथियार होता है।
दरअसल दरअसल चंद्रशेखर आजाद एक आंदोलनकारी नेता हैं। चाहे किसानों का संघर्ष हो, मजदूरों का आंदोलन हो या फिर अन्याय के खिलाफ किसी भी तरह की लड़ाई हो, सभी मामलों में चंद्रशेखर आजाद सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि अपनी पार्टी से वह पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद और भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार के बीच फाइट देखी जा रही है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि मुस्लिम वोट कहां जा रहा है। यह माना जाता है कि जो प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी को हराने की स्थिति में होता है मुस्लिम लोग उसे ही लामबंद  होकर वोट करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि जब चंद्रशेखर आजाद फाइट में है तो मुस्लिम वोट की चंद्रशेखर आजाद पर जाने की संभावना है। ऐसे में नगीना सीट पर मुस्लिम और दलित चंद्रशेखर आजाद को वोट कर लेते हैं तो समझो चंद्रशेखर आजाद का नगीना लोकसभा सीट पर जीतना तय है।
दरअसल 2009 में नगीना लोकसभा सीट पर जब पहली बार चुनाव हुआ तो समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह सांसद बने। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. यशवंत सिंह चुनाव जीते और 2019 में बसपा के गिरीश चंद्र नगीना लोकसभा सीट से सांसद बने। अब 2024 में चंद्रशेखर आजाद के नगीना से सांसद बनने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    एस आर दारापुरी    पिछले दशक में भारत…

    Continue reading
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार