इजरायल के खिलाफ एकजुट होंगे अरब देश ?

चरण सिंह 
ऐसे ही महात्मा बुद्ध ने शांति का संदेश नहीं दिया था। ऐसे ही महात्मा गांधी अहिंसा की बात नहीं करते थे। ऐस ही डॉ. लोहिया हथियारों की होड़ का विरोध नहीं करते थे ? हिंसा और हथियारों की होड़ के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। यूक्रेन और रूस का युद्ध ही थमा नहीं कि ईरान और इजरायल में युद्ध होने का माहौल पैदा हो गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई ने जुमे की नमाज के बाद युद्ध का ऐलान तो नहीं किया पर यह जरूर कहा कि युद्ध में हम न तो जल्दबाजी करेंगे और न ही देरी करेंगे। मतलब युद्ध होगा। उन्होंने इजरायल को मुस्लिमों का सबसे बड़ा दुश्मन करार देते हुए कहा कि अब अरब देशों को एक हो जाना चाहिए। मामला कितना गंभीर हो चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खामेनेई ने पांच साल बाद पहली बार जुमे की नमाज को संबोधित किया है। युद्ध इसलिए भी होगा क्योंकि हिजबुल्लाह के मुखिया नसरल्लाह की मौत की बाद ईरान ने जो इजरायल पर मिसाइल दागी हैं उन्हें खामेनेई ने कानूनी और वैध करार दिया है। इस समय बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इस युद्ध को रोकने के लिए प्रयास नहीं होंगे। यदि होंगे तो कितने कारगर होंगे। युद्ध होगा तो ईरान और इजरायल के बीच होगा या फिर अरब देशों और ईसाई देशों के बीच होगा ? या फिर इजरायल के खिलाफ अरब देश एक होंगे।

दरअसल पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला कर दिया था। इस हमले में १२०० इजरायली नागरिक मारे गये और सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया था। इस हमले को अब लगभग एक साल होने वाला है। इजरायल ने बदला लेते हुए हमास की लीडरशिप को मिटा दिया है। इजरायल ने गाजा को इस हद तक बर्बाद कर दिया है कि वहां के कई हिस्सों में अगले कई साल तक कोई रह नहीं पाएगा। इजरायली हमले में अब तक गाजा में करीब ४१ हजार लोगों की मौत हो चुकी हैं।
जब हमास के नेता इस्माइल हानियेह को तेहरान में मारा गया तो ईरान ने बदला लेने का संकल्प लिया। लेबनान स्थित उसका समर्थक प्रॉक्सी हिजबुल्लाह पहले से ही हमास के समर्थन में इजरायल पर अटैक कर रहा था। लिहाजा उत्तरी इजरायल के नागरिक अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भटक रहे थे। उधर गाजा पर सफलता के बाद इजरायल ने उत्तरी क्षेत्र पर फोकस किया और लेबनान पर हमला बोल दिया। इस हमले में हिजबुल्लाह मुखिया नसरल्लाह को मार गिराया। ईरान ने बदले में २०० से अधिक मिसाइलें इजरायल की ओर दाग दीं। हिजबुल्लाह ने लेबनान में इजरायल के २२ वर्षीय कैप्टन समेत ८ सैनिकों को मार गिराया। शुक्रवार को यह माना जा रहा था कि जुमे की नमाज के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। पर उन्होंने अभी अब देशों से साथ देने की अपील की है।

  • Related Posts

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

    Continue reading
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन