हिंदी विभाग के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज( सांध्य) के हिंदी विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयी जीवन आपके व्यक्तित्व निर्माण की आधार भूमि है। आज के दौर में हिंदी की प्रासंगिकता बढ़ रही है। भविष्य में यही हिंदी आपके नए रास्ते बनाएगी।

प्रो. अनिल राय ने विदाई को नई संभावनाओं की शुरुआत बताते हुए साहित्य एवं कौशल विकास के महत्व पर बल दिया। हिंदी के विभाग के प्रभारी प्रो. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि हर विदाई नए अवसरों का संकेत होती है। इस अवसर पर प्रो. सुनीता सक्सेना, प्रो.सरिता,प्रो. रीनू गुप्ता तथा प्रो. दीपिका वर्मा,सुश्री. अंजू बाला, डॉ. अरुणा चौधरी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। डॉ. नीरज कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए ‘ इतिहास बदलकर रख देंगे’ गीत का पाठ सस्वर पाठ किया।

हिंदी विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों में

अक्षय,विशु,विकास ,काजल,रेनू ,भानू प्रताप आदि ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों और संस्मरणों से इस आयोजन को बेहद भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। अंत में विदा हो रहे विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए तथा मंगलकामनाओं के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन हिंदी विभाग के विद्यार्थी विकास और श्रेया ने किया

 

 

  • Related Posts

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    दिल्ली सरकार ऐतिहासिक शाहजहानाबाद को आधुनिक सुविधाओं और…

    Continue reading
    उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश!
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामले देख…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- ‘तुरंत हटाएं सभी पोस्ट’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- ‘तुरंत हटाएं सभी पोस्ट’

    गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

    • By TN15
    • August 5, 2026
    गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

    राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न