तेजस्वी यादव के कसीदे क्यों पढ़ने लगे नीतीश के ‘सबसे बड़े शागिर्द’

9वीं फेल पर प्रशांत किशोर को भी घेरा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से राजनीति में आए नौकरशाह रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के ताजा बयान ने सबको चौंका दिया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के धुर राजनीतिक विरोधी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बचाव करते दिखे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को भी इस बात के लिए आढ़े हाथों लिया क्येांकि वह लगातार तेजस्वी यादव के नौंवी पास होने की बात को उठाते रहते हैं। हाल ही में बीजेपी से अलग जाकर नई पार्टी बनाने की बात कहने वाले आरसीपी सिंह अचानक तेजस्वी यादव की तारीफ क्यों कर रहे हैं यह चौंकाने वाली बात है।
बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर की आलोचना की है, जिन्होंने तेजस्वी यादव को नौवीं फेल कहा था। आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी नेता की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाना गलत है, जनता ने उन्हें चुना है। राजनीति में जनता की सेवा महत्वपूर्ण है, न कि डिग्री।
भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर को तेजस्वी यादव पर निशाना साधने पर आड़े हाथों लिया है। आरसीपी सिंह ने तेजस्वी यादव को बार-बार ‘नौवीं फेल’ कहने के लिए प्रशांत किशोर की आलोचना की है। उनका कहना है कि किसी भी नेता की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाना गलत है, जनता ने उन्हें चुना है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को जनता ने वोट दिया है और वे उप-मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता को जनता की सेवा करनी चाहिए, उनकी शैक्षणिक योग्यता मायने नहीं रखती।
आरसीपी सिंह ने कहा, “कोई नेता, किसी भी दल का हो, चाहे प्रधानमंत्री की बात करते हों, मुख्यमंत्री की बात करते हैं, उनकी योग्यता पर आप क्या चैलेंज कर रहे हैं। जनता ने चुना है उस व्यक्ति को। जनता ने जब चुनकर भेजा है तो प्रधानमंत्री बने हैं। जनता ने तेजस्वी यादव को वोट दिया तो उप-मुख्यमंत्री बने। इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए कि कोई नौवीं फेल है या कोई पोस्ट ग्रेजुएट है। आप जब पब्लिक लाइफ में हैं तो जनता आपसे क्या अपेक्षा करती है। राजनीति सेवानीति है। आप जनता की कितनी सेवा कर रहे हो वो महत्वपूर्ण है।”
आरसीपी सिंह ने आगे कहा, “पता चला कि आप पीएचडी किए हैं, डॉक्टरेट हैं लेकिन जनता से कोई लगाव नहीं है। तो क्या कहेगा कि ये डॉक्टरेट हैं तो बड़े अच्छे राजनीतिज्ञ हैं या बड़े अच्छे लोकसेवक हैं। जनता के प्रति आपका समर्पण कितना है, ये पता चलता है चुनाव के समय। अगर जनता ने वोट दे दिया, वो एमपी, एमएलए बन गए तो वो आगे मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन गए तो आप उनकी शैक्षणिक योग्यता पर क्या सवाल उठा रहे हैं।”
दरअसल, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार में अपनी पदयात्रा के दौरान लालू यादव के परिवार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी दौरान वे तेजस्वी यादव को ‘नौवीं फेल’ कहकर संबोधित करते हैं। प्रशांत किशोर ने तो तेजस्वी यादव को जीडीपी की गणना कैसे होती है, यह बताने की खुली चुनौती भी दे डाली है।
यह पूरा मामला बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। गौरतलब है कि आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। लेकिन जेडीयू से अलग होने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसे में तेजस्वी यादव के बचाव में उनका बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरी बड़ी बहन …

    • By TN15
    • August 28, 2026
    मेरी बड़ी बहन …

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना