हाथरस हादसे में शिकार लोगों के लिए मोक्ष की बात क्यों कर रहे उनके परिजन?

चरण सिंह 

हाथरस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है ? कौन नेता भोले बाबा के सत्संग में गया था ? बाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है ? बाबा को कौन बचा रहा है ? ये सब प्रश्न हवा में तैर रहे हैं। इन सब सवालों से भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर बाबा के चरण रज के लिए इतनी मारामारी क्यों हुई ? इन सवालों को भी दरकिनार कर दे रही है हादसे के शिकार लोगों के कितने परिजनों की सोच। जानकारी मिल रही है कि जो लोग इस हादसे में मरे हैं उनके परिजन उनकी मौत को भी मोक्ष की संज्ञा दे रहे हैं। अभी तक एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है जो जिसमें भगदड़ में मरे लोगों में किसी ने बाबा पर कार्रवाई करने की मांग की हो।
अधिकतर लोगों के परिजन बाबा की अब भी बुराई सुनने को तैयार नहीं हैं। मतलब लोग ऐसे बाबाओं के चंगुल से निकलने को तैयार नहीं हैं। यह अपने आप में चिंतनीय है कि आसाराम, राम रहीम और रामपाल जैसे कितने बाबा अपने ढोंग और कुकर्मों के चलते जेल में बंद हैं पर लोग एक बाबा छोड़ते हैं तो दूसरा पकड़ लेते हैं। इस बाबा पर 2000में मामला दर्ज होने तथा जेल जाने की भी बात सामने आ रही है। यह बाबा कैंसर से पीड़ित लड़की के मरने के पर उसे जिंदा करने का का दावा कर रहा था। पुलिस ने एन वक्त पर जाकर इस बाबा को गिरफ्तार कर लिया था। तब लोगों पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा था।
एलआईयू में सिपाही की नौकरी करने वाले इस बाबा ने ऐसा मायाजाल बिछाया न केवल अथाह संपत्ति अर्जित कर ली बल्कि बड़े स्तर पर अपने अंधभक्त भी बना लिये। इस बाबा के सत्संग में महिलाएं ही आती हैं। तो क्या पुरुषों के आने पर पाबंदी है ? है तो फिर क्यों है ? प्रवचन तो खुद भोले बाबा देता है। यह भी अपने आप में बड़ा प्रश्न है कि ये महिलाएं बच्चों को क्यों ले जाती हैं ? इस हादसे में कई बच्चों की भी मौत हुई है। बाबा की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हुई ?आखिरकार इस बाबा ने इतना बड़ा साम्राज्य कैसे स्थापित कर लिया ? इसने नारायणी सेना कैसे तैयार कर ली ? सेवादारों ने लोगों को राहत कार्य में क्यों नहीं लगने दिया। बाबा अपने समर्थकों को ऐसे छोड़कर क्यों चला गया ? अस्पताल में घायलों से मिलने क्यों नहीं गया ? लोगों को यह भी समझ लेना चाहिए कि इस हादसे के बाद बाबा तुरंत वहां से निकल गया। क्या इस बाबा को वहां पर रुकना नहीं चाहिए थे।
  • Related Posts

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन ‌‌ 25 जून 1975 में…

    Continue reading
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!