बिहार में क्यों प्रेग्नेंट हो रहे मेल टीचर?

 वैशाली के बाद अब इस जिले के पुरुष शिक्षक को शिक्षा विभाग ने दे दिया मैटरनिटी लीव

 पटना। बिहार के वैशाली में शिक्षा विभाग का एक अजीबोगरीब कारनामा आए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ऐसा ही एक दूसरा मामला जमुई से सामने आ गया है। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि बिहार में आखिर ऐसा क्या हो गया है कि मेल टीचर प्रेग्नेंट होने लगे हैं। वैशाली के बाद अब जमुई के एक पुरुष शिक्षक को शिक्षा विभाग ने मेटरनिटी लीव दे दिया है।
दरअसल, जमुई में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को मेडिकल लीव की जगह मैटरनिटी लीव देकर यह कारनामा किया है। सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी के शिक्षक मो. जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक को दिया था। स्कूल के प्रभारी ने आवेदन को अग्रसारित कर शिक्षा विभाग जमुई को भेज दिया।
जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मो. जहीर को मेडिकल लीव के बजाय मैटरनिटी लीव अप्रूव कर दिया है। आवेदन और मैटरनिटी लीव की कॉपी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। शिक्षक मो. जहीर भी इस घटना से हतप्रभ हैं। यह घटनाक्रम सिर्फ जमुई में ही नहीं हुई है बल्कि बिहार के वैशाली जिले में भी एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव दिया गया था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।
बहरहाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था तो ऐसे ही भगवान भरोसे है और ऐसे में इस कारनामे ने शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है। इस बाबत जमुई शिक्षा विभाग की खूब फजीहत हुई है। जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे मानवीय भूल करार दे रहे है लेकिन इस वाक्ये को लेकर शिक्षक और शिक्षा विभाग हंसी के पात्र जरूर बन गए हैं।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत