कौन होंगे नए चुनाव आयुक्त? सर्च कमिटी ने चयन समिति को भेजे कई नाम   

नई दिल्ली। अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा देना और अनूप चंद्र पांडे के रिटायर्मेंट के चलते चुनाव के 2 पद खाली पड़े हैं. इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी ने गुरुवार (14 मार्च) को चयन समिति को नाम भेज दिए हैं। इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा और निवर्तमान एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता के नाम शामिल हैं. इसके अलावा सर्च कमेटी ने लिस्ट में पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पी सी मोदी, जेबी महापात्र और राधा एस चौहान के नाम भी भेजे हैं।

दोनों पदों की नियुक्ति के में चयन समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे।  पीएम मोदी ने इस बैठक के लिए कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को भी नामित किया है। समिति में लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता अधीर रंजन भी शामिल होंगे।

 

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

 

इस बीच एडीआर ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी. जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाली बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. एडीआर ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले के मुताबिक चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के निर्देश देने मांग की है।

 

अरुण गोयल ने दिया था इस्तीफा

 

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ ही दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले  इसी साल फरवरी में अनूप पांडे रिटायर हो गए थे. अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।

अरुण गोयल की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. हालांकि इस याचिका को बाद में साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने खारिज कर दिया था. कोर्ट के फैसले में कहा गया कि एक संविधान पीठ ने इस मुद्दे की जांच की थी, लेकिन अरुण गोयल की नियुक्ति को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल