भागने की फिराक में आरोपी ने घुमा दी पुलिस वाहन की स्टेयरिंग, ठोकर से बाइक सवार नदी में गिरे, 3 लोगों की मौत

द न्यूज 15 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रात को एक बड़ा हादसा हो गया। मारपीट के एक आरोपी को पुलिस लेकर जा रही थी। नदी पुल पर पहुंचे ही थे कि आरोपी ने भागने की फिराक में पुलिस के गाड़ी की स्टेयरिंग घुमा दी। इससे पुलिस की गाड़ी से एक बाइक सवार को ठोकर लग गई। बाइक तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो लोग नदी में गिर गए। गुरुवार सुबह गोताखोरों ने दो शव नदी से बाहर निकाले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पखांजूर के व्यवहार न्यायालय से धारा 151 का आरोपी शंकर पाल को पुलिस की गाड़ी से कांकेर जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। कांकेर पहुंचने से पहले जब वाहन बड़गांव के पास कोटरी पुल पर पहुंचा तब आरोपी शंकर पाल ने भागने की फिराक में पुलिस वाहन की स्टेयरिंग को घुमा दिया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर से सामसाय आंचला (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग नदी में गिर गए। गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से सोमजी कड़ियाम (57), सुम्मी आंचला (30) शव नदी से निकाल गया। तीनों एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर घमरे गांव से पित्तेभेड़िया गांव लौट रहे थे।

हादसे में दो पुलिस जवान भी घायल : हादसे में पुलिस वाहन में सवार 2 जवानों को भी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जिस आरोपी शंकर पाल को लेकर जा रही थी उस पर एक मजदूर पर हमला करने के प्रयास कर आरोप है। बड़गांव निवासी शंकर पाल ने सड़क निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप लगाकर लड़ाई-झगड़ा किया। मजदूर को बेलचा उठाकर मारने दौड़ाया था। बड़गांव थाना में उसके खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को पखांजूर कोर्ट में पेश किया गया। जमानत नहीं मिलने पर पुलिस के जवान जवान उसे लेकर कांकेर जेल जा रहे थे।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया