’10 मार्च को पता चलेगा कि कहां है कोको’- राकेश टिकैत ने कसा बीजेपी पर तंज

यूपी विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर राकेश टिकैत ने ‘कोको’ का जिक्र कर बीजेपी पर कसा है तंज

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) सरकार के खिलाफ फिर एक बार हुंकार भरने की तैयारी कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर रही है। किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आप तैयार रहें और गांव-गांव जाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। सरकार, बहुत से नए कानून और किसान विरोधी पॉलिसी लेकर आ रही है। ऐसे में अगर हमारा संगठन कमजोर पड़ गया तो सरकार नए कानून के साथ ही विदेशों से मिल्क प्रोजेक्ट लेकर आ रही है।
किसानों को हो रहा है नुकसान: किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि डिजिटल का मजा हमें भी लेने दो। अब 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं बल्कि गन्ने बेचने के साथ ही पेमेंट होना चाहिए। चुनाव के बाद कमेटी बनाने के लिए कहा है। अब देखते हैं कि कमेटी बनती है या नहीं। नहीं तो हम तो देशभर में जाएंगे और लोगों को इसके बारे में बतायेंगे। किसान आज अपनी फसल आधे रेट में बेच रहा है। उसे बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है।
10 मार्च को पता चलेगा कि कहां गया कोको: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो सब कालर वाले कुर्ते पहनने लगे हैं। अब कोको कहां छुपा है कहां से बताएं इनको (बीजेपी)। कोको बूढ़े लोगों के कुर्ते की जेब में हुआ करता था। अब लोग पूछते हैं कि कोको कहां है तो मैंने उन्हें बता दिया कि बूढ़े लोग ही बताएंगे कि कोको कहां हैं, उन्हींकी जेब में हुआ करता था। अब 10 तारीख को पता चलेगा कि कहां है कोको, कहां गया और क्या उसका मामला था।
राकेश टिकैत ने कहा कि फूल तो सबको बढ़िया लगता है लेकिन मधुमक्खी फूल पर बैठती है और अपने साथ लेकर उड़ जाती है। कोको के बारे में हम कुछ नहीं जानते, हम तो गैर राजनीतिक लोग हैं। हम तो बस अपनी बात कहते हैं। अपना काम करते हैं और संगठन को ठीक रखते हैं।
कर्नाटक में मचे हिजाब विवाद पर राकेश टिकैत ने कहा कि लोगों को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया कि आप सब मंदिर-मस्जिद में उलझे रहो। अब एक हिजाब का मामला चला दिया है। इस मामले में जनता जाएगी ही नहीं, उनके आस्था के सवाल पर सरकार को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार