चिट्ठी जब-जब आती है

चिट्ठी
(बाल कविता)

चिट्ठी जब-जब आती है,
अलग सूचना लाती है।

चिट्ठी में सुख दुःख की बातें,
प्यार भरी इसमें सौगातें।
जहाज़, रेल, बस, नाव से,
मीलों तय कर आती है।
चिट्ठी जब-जब आती है।।

आता डाकिया घर के द्वार,
भरकर लिफ़ाफ़े में प्यार।
छोटे से कागज़ में लिपटी,
सन्देश नया सुनाती है।
चिट्ठी जब-जब आती है।।

चिट्ठी एक सुन्दर उपहार,
जोड़े सबके दिल के तार।
करके दुनिया भर की सैर,
बिना पैर चली आती है।
चिट्ठी जब-जब आती है।।

चिट्ठी में फरमाईश है,
रिश्तों की आजमाईश है।
हाल चाल कीबात पूछती,
प्रेम भाव सिखलाती है।
चिट्ठी जब-जब आती है।।

-डॉ. सत्यवान सौरभ
(बाल काव्य संग्रह ” प्रज्ञान ” से साभार।)

  • Related Posts

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    मरने पर तस्वीर को, चढ़ते फूल हजार।। बाप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य