पार्टनर के खिलाफ महिला कोर्ट पहुंची, तो वह बोला मेरा स्पर्म चोरी हो गए

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । दुनियाभर से कपल और रिलेशनशिप के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में तुर्की से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। इस आरोप के बाद वहां हड़कंप मच गया और यह सब उसने तब बताया जब एक महिला उसके ही खिलाफ कोर्ट पहुंच गई थी। महिला का आरोप है कि यह बिजनेसमैन उसके बच्चों का पिता है।
दरअसल, यह घटना तुर्की के एक शहर की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम सेनसारी है और बिजनेसमैन का नाम रिपोर्ट में गोपनीय रखा गया है। यह शख्स कोर्ट में तब पहुंचा जब महिला पहले से ही उसके खिलाफ कोर्ट पहुंच चुकी थी। महिला का कहना है कि उनके दो जुड़वा बेटे हैं और दोनों इसी बिजनेसमैन के हैं। इसके बाद इन दोनों की पूरी कहानी सामने आई।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिजनेसमैन पहले से ही तलाकशुदा है और वर्ष 2000 में इस महिला के साथ रिलेशनशिप में आया था। बिजनेसमैन ने महिला से बताया था कि वह एक बेटा चाहता था। महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने वादा किया था कि बेटा पैदा होने के बाद वह उससे शादी करेगा। वह बच्चे को अपना नाम देगा और उन दोनों को आर्थिक रूप से समर्थन भी देगा।
वर्ष 2015 में दोनों ने फैसला लिया और बेटा होने की गारंटी के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कराया। इसके बाद महिला ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। जब महिला ने उससे अपना वादा पूरा करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह कोर्ट जाएगी। कोर्ट में महिला ने अपना पूरा पक्ष रखा और मुआवजे की मांग की।
ठीक इसी दौरान बिजनेसमैन भी अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट पहुंच गया। बिजनेसमैन ने कोर्ट के समक्ष डीएनए सैंपल देने से इनकार कर दिया। हैरानी तो तब हुई जब उसने कोर्ट के सामने कहा कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। फिलहाल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस की एक टीम मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Posts

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

पाकिस्तान जो खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से…

Continue reading
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अमेरिका के रूस से तेल खरीदने को लेकर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत