ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है, साथ ही भारत-पाकिस्तान रिश्ते का भी जिक्र किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत-पाकिस्तान के बीच मतभेद खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए मसले का समाधान होना चाहिए ताकि हम सम्मान के साथ बेहतर जिंदगी जी सकें।
हम पाकिस्तानी नहीं हैं- फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं दुआ करता हूं कि दुनिया की सभी लड़ाई बंद हो जाए. खासकर हमारा वतन है जिसका पाकिस्तान के साथ झगड़े होते रहते हैं, जिसका भारत में मुसलमानों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। हम पाकिस्तानी नहीं हैं. हम हिन्दुस्तानी हैं. हम भारतीय होने की अपनी प्रतिबद्धता और पहचान पर अडिग हैं।
‘आप भी दुआ करें कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती रहे’
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, ”आरएसएस के बड़े प्रमुख नेता और सेना के पूर्व प्रमुख ने भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से होना चाहिए। आप भी दुआ करें कि दोनों देशों के बीच दोस्ती हो ताकि हम लोग सम्मान के साथ रह सकें।
हम बर्बादी की तरफ जा रहे हैं- फारूक अब्दुल्ला
हम बर्बादी की तरफ जा रहे हैं- फारूक अब्दुल्ला
इससे पहले 12 मई को फारूक अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष को संकट बताते हुए कहा था कि अगर यह नहीं रुका तो अल्लाह ही जानें कि हमारी क्या हालत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि गैस और पेट्रोल का संकट है. उन्होंने कहा, ”हम बर्बादी की तरफ जा रहे हैं. यह समय बहुत मुश्किल है. हमें सोचना पड़ेगा और कोई न कोई रास्ता निकालना पड़ेगा. सिर्फ ऑनलाइन कर लेने से समाधान नहीं निकलेगा. अर्थव्यवस्था खत्म हो रही है।







