शपथ लेने के बाद जब पीएम के पैर छूने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य तो मोदी ने उन्हें रोक दिया 

द न्यूज 15
नई दिल्ली/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री योगी और पीएम नरेन्द्र मोदी के पास पहुंच गए। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने जब पीएम मोदी का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहा तो मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद छोटा से मुंह लेकर केशव मौर्य अपनी सीट पर जाकर बैठे।दरअसल योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी योगी ने अपने मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया है।
ब्रजेश पाठक का बढ़ा कद : इस मंत्रिमंडल में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ा है। दरअसल केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। कभी बसपा में मायावती के करीबी माने जाने वाले ब्रजेश पाठक आज की तारीख में यूपी बीजेपी के बड़े नेताओं में शुम्मार किये जाते हैं।
अरविन्द शर्मा भी बनें कैबिनेट मंत्री : पीएम मोदी के करीबी अरविन्द शर्मा भी कैबिनेट मंत्री बनाये गयें हैं। अरविन्द शर्मा यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं और पीएम मोदी के साथ उन्होंने लम्बे समय तक काम किया है। अरविन्द शर्मा पूर्व आईएएस हैं और VRS लेकर राजनीति में आयें हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सतीश महाना और जय प्रताप सिंह को अपने मंत्रिमंडल में नहीं लिया है।  खबर है कि सतीश महाना को यूपी विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह