द न्यूज 15

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के बाद गेहूं खरीद का पैसा 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अधिकारी अपने-अपने जिलों में गेहूं खरीद के सभी प्रबंध करें। उन्होंने कहा है कि भंडारण गोदामों और क्रय केंद्रों पर सुरक्षा के सभी प्रबंध होने चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने गेहूं की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। गेहूं की खरीद सीधे किसानों से की जाए दलालों की सक्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोग सुनिश्चित करें एमएसपी से कम पर गेहूं की खरीद नहीं होनी चाहिए।
72 घंटे में होगा किसानों की गेहूं खरीद का भुगतान, सीएम योगी ने जारी किया आदेश

