वेलेंतायींन दिवस, क्या है ?

नीरज कुमार 

रोम में एक संत हुए थे जिन्हें रोमन सम्राट ने कैद कर लिया था क्यूंकि युद्ध के माहौल में हुक्म था की कोई भी सैनिक विवाह अदि से दूर रहेगा और ये संत छुप छुप कर सैनिकों की शादी करवाते थे, अतः सैनिक इन्हें प्रेम का देवता मानते थे | उन संत के जन्म दिन को समयान्तर्गत वेलेंतायींन दिवस के रूप में मनाया जाने लगा एवं प्रेमी प्रेमिका को फुल देकर अपने प्रेम का इज़हार करने लगे | भारत में आज से 20 वर्ष पहले हमने कभी इस दिन के बारे में नही सुना, इसका आना तो तब हुआ जब इकॉनमी को खोल दिया गया और बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ अपने विस्तार के लिए नया बाज़ार ढूँढने लगी एवं भारत से अच्छा बाज़ार कोई नही था, तब आर्ची जैसी कंपनिया अपने कार्ड एवं उपहार सामग्री की बिक्री के नए नए ढंग खोजने लगी उसी की एक पैदाईश यह दिवस हुआ ||
आज के युवा इस दिन को दीपावली होली से भी बड़ा त्यौहार मानने लगे क्यूंकि खुली छुट खिलन्दरेपन का खुला प्रदर्शन, यौन वासना तृप्ति का उत्सव जो बन गया यह,कभी नहीं सोचा इन्होने प्रेम एक पूजा है, सात्विक अनुभूति है, एक संवेदना है, प्रेम का प्रदर्शन एक व्यापार है, एक ओछापन है, प्रेम को इतना सस्ता बना कर इसे यूँ दिखाना शोभनीय नही |
भारतीय संस्कृति कितनी महान है इसका परिचय प्रेम की परिभाषा से मिलता है ,ढाई आखर का प्रेम कबीर का त्याग है, मीरा की आस्था है, रहीम का संस्कार है, सुर की तपस्या है, भारतीय प्रेम शुद्ध दर्शन का विषय है यह प्रदर्शन का विषय नहीं | जब कृष्ण राधा से प्रेम करते हैं, रास होता है तो गूढता समझे आत्मा का परमात्मा में विलीन होना रास है, यह अध्यात्म की चरम सीमा है ,इस अद्भुत अध्यात्म को समझाने के लिए गोपी गीत बना, यह काम को प्रदर्शित नहीं करता वरन काम पर आत्मा की विजय का दर्शन है |

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?