पश्‍च‍िम बंगाल: TMC नेता की हत्‍या के बदला लेने के लिए बीरभूम में कई घर फूंके, दस लोग ज‍िंदा जले

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रामपुरहाट इलाके के अंदर टीएमसी पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद यह हिंसा भड़की

द न्यूज 15 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार तड़के 10 लोग जिंदा जला दिए गए। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या का बदला लेने के लिए इनके घरों में आग लगा दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीती रात करीब 10-12 घरों में आग लगा दी गई। अब तक कुल 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से एक ही घर से 7 शव निकाले गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया, लेकिन तब तक कई लोग जिंदा जल चुके थे। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। डीएम समेत बीरभूम जिले के कई बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं। बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी, इसी हत्‍या का बदला लेने के लिए आग लगाने की इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बीरभूम में हुई इस राजनीतिक हिंसा की घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। सीआईडी एडीजी ग्यानवंत सिंह, एडीजी वेस्टर्न रेंज संजय सिंह और डीआईजी सीआईडी ऑपरेशन मीरज खालिद को जांच का जिम्‍मा सौंपा गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, रामपुरहाट में आग लगने से मौत की जानकारी मिली है, लेकिन इसका राजनीति से लेना देना नहीं है. यह स्थानीय लोगों के बीच का संघर्ष है।
स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी नेता भादू शेख सोमवार रात (21 मार्च 2022) को स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर बम फेंका गया, जिसके बाद उन्‍हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की एक घटना कुछ दिनों पहले भी देशभर में सुर्खियों में आई थी जब हाल ही में चुने गए दो पार्षदों को सरेआम गोली मार दी गई थी। यह हत्‍याकांड कैमरे में कैद हो गया था।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

  • By TN15
  • March 17, 2026
कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!