West Bengal News : के हावड़ा में छोटी बहू ने ही कर दी घर के चार सदस्यों की हत्या

बुधवार को करीब 10.30 बजे घर में राखी पूर्णिमा की पूजा के आयोजन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इस झगड़े में उस वक्त विकराल रूप धारण कर लिया जब पल्लबी ने ग्राउंड फ्लोर के टायलेट ने एक नल खुला हुआ देख लिया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राखी पूर्णिमा की पूजा को लेकर झगड़े में महिला ने अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। महिला परिवार की छोटी बहू है। उसने कटार से अपनी सास, जेठ, जेठानी और उनकी 12 साल की बेटी को मार डाला। महिला का पति फरार है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कटार को सीज कर लिया है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने चारों लोगों की हत्या कर की बात स्वीकार कर ली है।
टायलेट के नल का गुस्सा : पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पल्लबी घोष अपने पति और आठ साल के बेटे के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी। वहीं महिला की सास, जेठ की फैमिली ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बुधवार रात करीब 10.30 बजे घर में राखी पूर्णिमा की पूजा के आयोजन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। इस झगड़े ने उस वक्त विकराल रूप धारण कर लिया जब पल्लबी ने ग्राउंड फ्लोर के टायलेट में एक नल खुला देख लिया। इसके बाद उसने अपनी सांस से शिकायत करनी शुरू कर दी कि नीचे इस तरह से पानी बर्बाद किया जाता है और इसके चलते हमें पानी नहीं मिल पाता है।
गुस्से में कटार से काट डाला ज् इसी दौरान अचानक पल्लबी को गुस्सा आया और उसने कटार उठाकर अपनी सास पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनककर बेटा देवाशीष, उसकी पत्नी और बेटी उस ओर भागे। महिला ने उन तीनों को भी कटार से मार डाला। गर्दन, कंधे, सीने और हाथ पर गंभीर चोट के चलते चारों की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। महिला ने कहा कि वह पूरे दिन दवाएं खाती रहती है। अब पुलिस डाक्टरों से सलाह ले रही है कि कहीं वह किसी मानसिक रोग से ग्रस्त तो नहीं है ? महिला ने यह भी बताया कि घर में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परिवार का किसी के यहां आना-जाना नहीं होता था।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?