मौसम : बिहार में दाना चक्रवात का असर

 बांका-पूर्णिया सहित कई जिलों में हुई बारिश

 पटना। बिहार में दाना चक्रवात का असर दिखने लगा है। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। पूर्णिया के रूपौली में सबसे ज़्यादा 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दरअसल दाना चक्रवात के कारण बिहार में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ गुरुवार को 11 जिलों में अच्छी बारिश हुई।
पूर्णिया का रूपौली सबसे ज़्यादा बारिश वाला जिला रहा, जहां 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कटिहार में भी 85 मिमी बारिश हुई। बांका, जमुई, खगड़िया, नवादा, लखीसराय, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हवा की रफ़्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
मौसम विभाग ने भागलपुर, बांका और जमुई में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पटना समेत 29 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे चक्रवात मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेगा, यह कमजोर होता जाएगा। हालांकि, हवा की रफ़्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। झारखंड से सटे जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा चलने की आशंका है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक